WEBVTT
Kind: captions
Language: hi

00:00:00.810 --> 00:00:05.279
Google Chrome टीम की शीर्ष प्राथमिकता यही है
कि हम अधिक से अधिक सुरक्षित ब्राउज़र बना सकें.

00:00:05.279 --> 00:00:09.000
एक सुरक्षित ब्राउज़र, फ़िशिंग और मैलवेयर जैसे
खतरे के प्रति सुरक्षा प्रदान करता है,

00:00:09.000 --> 00:00:11.460
जो आपके पासवर्ड चुरा सकते हैं - या अधिक नुकसान पहुंचा सकते हैं.

00:00:11.460 --> 00:00:15.590
सैंडबॉक्सिंग एक ऐसी विशेषता है जिसे हमने ब्राउज़र की सुरक्षा को उन्नत बनाने के लिए Google Chrome में बनाया है.

00:00:15.590 --> 00:00:18.789
सैंडबॉक्सिंग इस प्रकार काम करता है:

00:00:18.789 --> 00:00:23.070
Chrome में, ब्राउज़र में जो भी वेबसाइट 
या वेब ऐप्लिकेशन आप खोलते हैं वह एक अलग

00:00:23.070 --> 00:00:24.839
और स्वतंत्र प्रक्रिया होती है.

00:00:24.839 --> 00:00:29.409
उदाहरण के लिए, यदि आप तीन अलग-अलग वेबसाइटों को
तीन अलग ब्राउज़र टैब में खोलते हैं, तो आपके

00:00:29.409 --> 00:00:32.360
द्वारा खोला गया प्रत्येक टैब एक अलग प्रक्रिया के संगत होता है.

00:00:32.360 --> 00:00:37.120
इसलिए यदि एक टैब क्रैश हो जाए, तो ब्राउज़र और आपके
द्वारा खोले गए अन्य टैब पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा.

00:00:37.120 --> 00:00:42.010
सैंडबॉक्सिंग, इन प्रक्रियाओं में से प्रत्येक के आस-पास
सुरक्षा की एक परत उपलब्ध कराती है. ठीक एक

00:00:42.010 --> 00:00:48.200
वास्तविक सैंडबॉक्स की तरह, इसे प्रत्येक प्रक्रिया के आस-पास
एक प्रतिबंधित वातावरण निर्मित करने के लिए बनाया गया है.

00:00:48.200 --> 00:00:52.200
यदि आप गलती से कोई दुर्भावनापूर्ण वेब
पृष्ठ खोल लेते हैं जो आपके कंप्यूटर को हानि पहुंचाने के लिए बनाया गया है या

00:00:52.200 --> 00:00:56.160
कोई परिचित साइट खोल लेते हैं जो हैक कर ली गई है, ब्राउज़र के सैंडबॉक्स को हैक की गई वेबसाइट

00:00:56.160 --> 00:01:00.990
पर स्थित दुर्भावनापूर्ण कोड से आपके कंप्यूटर
को अधिक क्षति पहुंचाने से रोकने के लिए बनाया गया है. यह

00:01:00.990 --> 00:01:06.049
दुर्भावनापूर्ण कोड सैंडबॉक्स में होता है, इसलिए
यह आपके ब्राउज़र या मशीन में अन्य

00:01:06.049 --> 00:01:07.719
टैब को प्रभावित नहीं करेगा.

00:01:07.719 --> 00:01:12.320
इसलिए हो सकता है कि एक टैब में कुछ गलत चल रहा हो,
लेकिन जैसे ही आप टैब बंद करते हैं, तो वह निष्क्रिय हो जाता है

00:01:12.320 --> 00:01:15.020
- और आपके कंप्यूटर को कोई नुकसान नहीं होता.

00:01:15.020 --> 00:01:19.619
Chrome में, आपके द्वारा ब्राउज़र में देखे जाने वाले
सभी वेब पृष्ठ सैंडबॉक्स से रक्षित होते हैं. हालांकि, ब्राउज़र

00:01:19.619 --> 00:01:23.950
में कई अन्य भाग भी हैं जिन्हें सैंडबॉक्सिंग से
लाभ मिलता है.

00:01:23.950 --> 00:01:27.689
प्लग-इन, सॉफ़्टवेयर के अतिरिक्त भाग होते हैं
जिन्हें उपयोगी कार्यक्षमताओं को सक्षम करने के लिए ब्राउज़र में प्लग

00:01:27.689 --> 00:01:33.069
किया जाता है. उदाहरण के लिए, Adobe Flash Player
एक व्यापक रूप से उपयोग किया जाने वाला प्लग-इन है, जो

00:01:33.069 --> 00:01:39.740
ऑनलाइन वीडियो या गेम जैसी सामग्री को सक्षम करता है. प्लग-इन
आपको PDF दस्तावेज़ों को ऑनलाइन देखने की सुविधा भी देते हैं.

00:01:39.740 --> 00:01:44.159
प्लग-इन का व्यापक रूप से उपयोग किया जाता है और वे सशक्त
 कार्यक्षमता सक्षम करते हैं, लेकिन वह व्यापक उपयोग

00:01:44.159 --> 00:01:48.630
और क्षमता उन्हें सभी ब्राउज़र में सुरक्षा आक्रमणों के
प्रमुख लक्ष्य बना सकते हैं.

00:01:48.630 --> 00:01:52.520
यदि उपयोगकर्ता ऐसे प्लग इन का उपयोग करते हैं जो
अद्यतित नहीं हैं तो वे इन आक्रमणों के प्रति कहीं अधिक

00:01:52.520 --> 00:01:57.649
असुरक्षित होते हैं. पुराने प्लग इन में अक्सर ज्ञात
असुरक्षाएं होती हैं.

00:01:57.649 --> 00:02:01.719
Chrome उपयोगकर्ताओं को सुरक्षा खतरों से बेहतर रूप से
बचाने के प्रयासों में, हमने Flash और PDF

00:02:01.719 --> 00:02:06.959
कार्यक्षमता को सीधे Chrome में बनाया है और ·उसे
सैंडबॉक्स से रक्षित किया है. ये एकीकरण Chrome के स्वत: अपडेट मैकेनिज्म

00:02:06.959 --> 00:02:11.590
का लाभ लेकर यह सुनिश्चित करने में सहायता करते
हैं कि वे कभी पुराने न हों. इसका तात्पर्य है कि

00:02:11.590 --> 00:02:16.069
एक Chrome उपयोगकर्ता के रूप में, इन एकीकरणों के
नवीनतम समाधान और पैच हमेशा आपको

00:02:16.069 --> 00:02:18.730
मिलते रहेंगे.

00:02:18.730 --> 00:02:23.799
Chrome और सुरक्षा के बारे में अधिक जानने के लिए, google.com/chrome/security पर जाएं.

